लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश केशव राव का निधन

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:10 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ अगस्त तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक पीठासीन न्यायाधीश का सोमवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

अधिकारियों और सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति पी केशव राव (60) को एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका ब्रेन ट्यूमर और अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने न्यायमूर्ति केशव राव के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति केशव राव द्वारा एक न्यायाधीश के रूप में गरीबों को दी गई कानूनी सेवाओं को याद किया।

राव ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ न्यायाधीश का अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए।

न्यायमूर्ति केशव राव के सम्मान में तेलंगाना में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों में सोमवार को कामकाज स्थगित कर दिया गया।

न्यायमूर्ति केशव राव ने 1986 में काकातीय विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और अप्रैल 1986 में बार काउंसिल ऑफ आंध्र प्रदेश में शामिल हुए।

उन्होंने एक सरकारी वकील के रूप में अविभाजित आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। मार्च 2010 में, उन्हें सीबीआई का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया और वह अप्रैल 2016 तक इस पद पर बने रहे।

उन्हें तेलंगाना राज्य और आंध्र प्रदेश राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और उन्होंने सितंबर 2017 में पदभार ग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos