लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्कूल का हेडमास्टर बच्चियों को पहले दिखाता था पॉर्न फिर 5 छात्राओं हो बनाया अपनी हवस का शिकार, तलाश जारी

By स्वाति सिंह | Updated: December 16, 2020 15:26 IST

तेलंगाना के भद्राद्री कोथागुडेम जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपलने अगस्त 2020 से स्कूल के अंदर 7 से 11 वर्ष की उम्र वाली पांच लड़कियों को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से रेप के आरोप लगे हैं।प्रिंसिपल ने अगस्त 2020 से स्कूल के अंदर 7 से 11 वर्ष की उम्र वाली पांच लड़कियों को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया स्थानीय पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

हैदराबाद: तेलंगाना के भद्राद्री कोथागुडेम जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से रेप के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने अगस्त 2020 से स्कूल के अंदर 7 से 11 वर्ष की उम्र वाली पांच लड़कियों को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया है।

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी टीचर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मीदेवपल्ली के सब-इंस्पेक्टर अंजिया ने बताया कि बच्ची के खुलासे पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद शिक्षक को पकड़ने जब टीम उसके घर पहुंची तो आरोपी फरार था। इसके बाद बारी-बारी से चार अन्य छात्राओं के परिजन पुलिस के पास आए और उन्होंने अपनी बच्ची के साथ भी यौन शोषण किए जाने की बात बताई।

एसआई का कहना है कि लॉकडाउन हटने के बाद स्कूल के दो टीचर स्कूल जाने लगे। दोनों बारी-बारी से एक-एक दिन स्कूल जाते थे। जब आरोपी का नंबर आता तो वह स्कूल की छोटी बच्चियों के घर जाकर किसी एक बच्ची को अपने साथ पढ़ाने के बहाने स्कूल ले जाता। यहां बच्चियों को जबरन मोबाइल पर पॉर्न दिखाता और फिर उन्हें डराकर उसका यौन शोषण करता।

वहीं, एक बच्ची की मां ने बताया, 'उनकी बच्ची स्कूल ले जाते कतराती थी तब उसकी मां को भी यही लगता था वह जबरन उसे टीचर के साथ स्कूल भेज देती थीं। उन्होंने बताया 'मैंने सुना है कि वह (आरोपी टीचर) चाकू की नोंक पर बच्चियों को धमकी देता था और डराता था कि वह किसी से यौन शोषण के बारे में न कहें।' पुलिस ने एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के अधिकारियों के साथ लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने कहा कि अन्य बचे लोगों और उनके परिवारों के साथ उनका बयान भी जल्द ही दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :तेलंगानारेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?