लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: राज्य में बढ़ते हार्ट अटैक के रोकथाम के लिए सरकार सार्वजनिक स्थानों पर लगाएगी 1400 डीफिब्रिलेटर, देगी 1 लाख लोगों को सीपीआर की ट्रेनिंग

By आजाद खान | Updated: March 2, 2023 16:37 IST

आपको बता दें कि तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने डब्ल्यूएचओ के हवाले से बताया है कि हर 10 में नौ मरने वाले हार्ट अटैक रोगी को सही समय पर सीपीआर और डीफिब्रिलेटर देकर बचाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में बढ़ते हार्ट अटैक पर चिंता जाहिर की है। ऐसे में इसके रोकथाम के लिए 1400 डीफिब्रिलेटर लगाने को कहा है। यही नहीं 1 लाख लोगों को सीपीआर में प्रशिक्षित भी करने की बात कही है।

हैदराबाद:तेलंगाना में अचानक आए दिल के दौरों से कई लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में इन घटनाओं को देखते हुए सरकार ने एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसमें वह एक लाख लोगों को सीपीआर के लिए ट्रेनिंग देगी। यही नहीं सरकार ने 1,400 डीफिब्रिलेटर का भी आर्डर दिया है जो सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। 

इस दौरान बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण देने की पहल की है। आपको बता दें कि पिछले 10 दिन में तेलंगाना में ऐसे चार मामले सामने आए हैं जिनमें लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। ऐसे में केवल तीन मामले तो ऐसे है जो राज्य की राजधानी हैदराबाद में ही देखी गई है। 

राज्य स्वास्थ मंत्री ने व्यक्त की है चिंता

आपको बता दें कि बुधवार को राज्य स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने आपातकालीन प्रबंधन अनुसंधान संस्थान (ईएमआरआई) के सहयोग एक कार्यकर्म की शुरूआत की है। ऐसे में कार्यकर्म के दौरान मंत्री ने राज्य में बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने हाल में ही 24 साल के एक पुलिस कॉन्स्टेबल के एक जिम में दिल का दौरा पड़ने से मरने का भी जिक्र किया और इसके साथ कई और घटनाओं के बारे में भी बोला है। 

ऐसे में कार्यकर्म में बोलते हुए राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि आंकड़े बता रहे है कि रोजाना चार हजार लोग दिल के दौरे से मर रहे है, ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि अगर सही समय पर पीड़ित लोगों को सीपीआर और डीफिब्रिलेटर दिया जाए तो हर 10 में से नौ लोगों को बचाया जा सकता है। 

इस पर उन्होंने आगे कहा है कि अगर लोगों को सीपीआर के लिए ट्रेनिंग दी जाए तो वे लोग आपात स्थितियों में लोगों की जान बचा सकते है। 

सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किए जाएंगे सीपीआर प्रशिक्षित लोग

बताया जा रहा है कि सीपीआर प्रशिक्षित लोगों को सार्वजनिक स्थानों जैसे बस, रेलवे स्टेशनों, मॉल और सरकारी कार्यालयों में तैनात किए जाएंगे। सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा एक ट्वीट किए जाने के जवाब में मंत्री केटीआर ने यह घोषणा की है कि 1,400 डीफिब्रिलेटर (एईडी) को आर्डर कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि हाल में डॉ मुखर्जी मदिवाड़ा ने केटीआर को यह सुझाव दिया था कि सार्वजनिक स्थानों पर डीफिब्रिलेटर को स्थापित किया जाए ताकि इससे लोगों की जान को बचाया जा सके। 

टॅग्स :तेलंगानाWHO
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह