लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना की राज्यपाल ने आदिवासियों के बीच जाकर लगवाया कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:12 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 जुलाई तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुन्दरराजन ने सोमवार को आदिवासी बहुलता वाले क्षेत्र में स्थित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में इस वायरस रोधी टीके की दूसरी खुराक ली।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आदिवासियों में टीकाकरण का प्रतिशत कम होने के मद्देनजर उन्हें प्रेरित करने के लक्ष्य से राज्यपाल ने टीके की दूसरी खुराक वहां ली।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं सुदूर आदिवासी क्षेत्र में टीका लगवा कर उनके समक्ष उदाहरण पेश करना और उनके मन में टीके को लेकर दुविधा को समाप्त करना चाहती हूं , ताकि वे आगे आकर टीका लगवाएं।’’

राज्यपाल की उपस्थिति से प्रेरित होकर रंगारेड्डी जिले के केसी थंडा में आदिवासियों ने टीकाकरण में दिलचस्पी दिखायी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने राज्य में महामारी को रोकने के लिए किए गए प्रयासों को लेकर मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह