लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने ली पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ

By भाषा | Updated: February 18, 2021 12:07 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 फरवरी तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने बृहस्पतिवार को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। सौंदर्यराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी ने राज निवास में आयोजित एक सादे समारोह में सौंदर्यराजन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने तमिल भाषा में शपथ ली।

इससे पहले पुडुचेरी सरकार के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार ने तमिलिसाई सौंदर्यराजन को केन्द्र शासित क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने संबंधी राज्यपाल रामनाथ कोविंद का 16 फरवरी का आदेश पढ़कर सुनाया।

गौरतलब है कि सौंदर्यराजन ऐसे वक्त में उप राज्यपाल का पद संभाल रही हैं जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक और विधायक के मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद पुडुचेरी सरकार ने बहुमत खो दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंदू, मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, मंत्री तथा अन्य गणमान्य हस्तियां शपथ ग्रहणसमारोह में शामिल हुईं ।

शपथ लेने के बाद उप राज्यपाल को राजनिवास के बाहर पुडुचेरी पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?