लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के राज्यपाल ने हैदराबाद में कोविड-19 टीकाकरण पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:19 IST

Open in App

हैदराबाद, दो जनवरी तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने शनिवार को लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 टीका सुरक्षित है और वे इसे लेने में संकोच न करें।

राज्यपाल ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘टीका सुरक्षित है। पूरी दुनिया में लोग टीका ले रहे हैं। टीकाकरण के कारण अब तक एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। लोगों को इसे लेने से डरना नहीं चाहिए।”

उन्होंने शहर के तिलक नगर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) का दौरा कर वहां आयोजित कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

राज्यपाल ने यूएचसी में कोल्ड चेन सिस्टम, टीकाकरण कक्ष और टीकाकरण प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया।

बाद में डॉक्टर सुंदरराजन ने ट्वीट कर कहा कि लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों की व्यवस्थाओं की सराहना की जानी चाहिए।

राज्यपाल ने टीकाकरण प्रक्रिया को संभव बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं वास्तव में बहुत खुश हूं । 2020 महामारी का एक साल था ... अब 2021 सुरक्षित साल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां