तेलंगाना की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, ओवैसी ने रावत के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:29 IST2021-12-08T22:29:44+5:302021-12-08T22:29:44+5:30

Telangana Governor, Chief Minister, Union Minister, Owaisi expressed grief over the death of Rawat | तेलंगाना की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, ओवैसी ने रावत के निधन पर दुख जताया

तेलंगाना की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, ओवैसी ने रावत के निधन पर दुख जताया

हैदराबाद, आठ दिसंबर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनका हेलीकॉप्टर तमिलनाडु में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

रावत को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसे दुनिया में सबसे मजबूत बल में से एक के रूप में आकार देने में उनकी भूमिका और योगदान अमूल्य है।

राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्यपाल ने कहा कि उनकी संवेदनाएं सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

जनरल रावत के देश के लिए शानदार योगदान की सराहना करते हुए किशन रेड्डी ने कहा कि उनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

जनरल रावत की सेवाओं को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रावत और सेना के कई कर्मियों की मृत्यु ने उन्हें परेशान किया है और भीषण हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

ओवैसी ने दुर्घटना में जनरल रावत और अन्य सैन्य कर्मियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

ओवैसी ने ट्वीट किया, “ मैं जनरल रावत और उनकी पत्नी के लिए दुआ करता हूं। कुन्नूर में हुए दर्दनाक हादसे में आज जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हादसे में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पूरी तरह से और जल्दी ठीक होने के लिए दुआ करता हूं।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद बी संजय कुमार ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से मृतक के परिजनों को मानसिक शक्ति देने की प्रार्थना की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य ए आर रेड्डी ने कहा कि उन्हें जनरल रावत से मिलने का सौभाग्य मिला था।

उन्होंने ट्वीट किया “राष्ट्र हमेशा उनकी उस बात को याद रखेगा जो एक सैनिक के पांच गुणों को परिभाषित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Telangana Governor, Chief Minister, Union Minister, Owaisi expressed grief over the death of Rawat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे