लाइव न्यूज़ :

पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक महत्व के शहरों को बढ़ावा देने के लिये तेलंगाना सरकार उपाय करेगी : राव

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:06 IST

Open in App

हैदराबाद, चार अक्टूबर तेलंगाना में ऐतिहासिक महत्व के स्थानों, मंदिरों और पर्यटन स्थलों को बढावा देने के लिये राज्य सरकार विभिन्न कदम उठायेगी, जिसमें विधायकों की एक समिति का गठन भी शामिल है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

राव ने पद्मश्री पुरस्कारों के चयन और अन्य मामलों में केंद्र पर राज्य की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया ।

पर्यटन को बढावा देने के मुद्दे पर, विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान हस्तक्षेप करते हुये राव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उनकी हालिया प्रदेश यात्रा के दौरान पद्मश्री का मुद्दा उठाया था और कहा था कि राज्य के लोगों का इसके लिये चयन नहीं हो रहा है तो पद्मश्री के लिए चयन के वास्ते सूची भेजी जानी चाहिए या नहीं। राव के अनुसार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कहा था कि वह इस मामले को देखेंगे ।

राव ने कहा, ‘‘मैने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पूछा....क्या राज्य में कोई कलाकार अथवा अन्य विशेषता वाला व्यक्ति नहीं है.....पद्मश्री पुरस्कारों के लिये क्या राज्य का कोई भी व्यक्ति पात्र नहीं है ? मैंने पूछा कि आप अनदेखी क्यों कर रहे हैं ? उन्होंने कहा कि आप बुरा मत मानिये, हम लोग निश्चित तौर पर इनकी जांच करेंगे ।’’

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र तेलंगाना पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है । इसके लिये उन्होंने हवाई पट्टियों को मंजूरी देने में हुयी ‘देरी’ का उदाहरण दिया । उन्होंने कहा कि इस मसले को उन्हें संबंधित केंद्रीय मंत्री के पास उठाना पड़ा ।

राव ने आरोप लगाया कि अविभाजित आंध्र प्रदेश में तेलंगाना के प्रमुख मंदिरों, अन्य स्थानों और महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी की गयी ।

उन्होंने कहा कि दुनिया तेलंगाना के गौरवपूर्ण अतीत को जानना चाहती है । उन्होंने कहा कि किलों, पर्यटन स्थलों और महत्वपूर्ण मंदिरों को बढावा देने के लिये सभी जिलों के विधायकों की एक समिति गठित की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह