लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार ने ईडब्ल्यूएस के तहत 10 फीसदी आरक्षण का आदेश जारी किया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 21:06 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ फरवरी तेलंगाना सरकार ने सोमवार को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए शैक्षणिक संस्थानों और राज्य सरकार की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण लागू करने का आदेश जारी किया।

सरकारी आदेश के मुताबिक, ‘‘ सरकार ने मामले पर गंभीरता से विचार करने के बाद भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड और दिशानिर्देशों के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों में दखिले और राज्य सरकार के पदों की भर्तियों में 10 फीसदी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया है।’’

आदेश के मुताबिक, इससे संबंधित नियमों और दिशा-निर्देशों में आवश्यक संशोधन शिक्षा विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अलग-अलग जारी किए जाएंगे।

तेलंगाना सरकार ने केंद्र सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण की घोषणा के लगभग दो साल बाद राज्य में यह कोटा लागू करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?