लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार ने रोडवेज के 48 हजार हड़ताली कर्मचारियों को एक झटके में किया बर्खास्त, सिर्फ 1200 बचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 08:12 IST

तेलंगाना सरकार ने रविवार को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के 48 हजार हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार देर शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार देर शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद फैसला लिया। हड़ताल से पूरे राज्य में बस सेवा बाधित होने से दशहरे के त्योहार के समय समस्याओं का सामना करना पड़ा।

तेलंगाना सरकार ने रविवार को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के 48 हजार हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार देर शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद फैसला लिया। अब रोडवेज में सिर्फ 1200 कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं थे।

राज्य सरकार के स्वामित्व वाले तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। हड़ताल से पूरे राज्य में बस सेवा बाधित होने से दशहरे के त्योहार के समय समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह हड़ताल संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) ने आहूत की थी। इसमें टीएसआरटीसी के कर्मचारी और कार्यकारी यूनियन शामिल है। 

पूरे तेलंगाना में करीब 50,000 कर्मचारी काम का और बसों का बहिष्कार शुक्रवार रात से कर रहे हैं। सरकार ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की है और अस्थायी तौर पर कई चालकों और सहचालकों को काम पर रखा है।

कर्मचारी यूनियन की मांग है कि टीएसआरटीसी का सरकार में पूर्ण विलय कर दिया जाए। उनकी अन्य मांगों में निगम के खाली पदों को भरना, चालक और सह चालकों को रोजगार की सुरक्षा देना, वेतनमान की 2017 की सिफारिशों को लागू करना और डीजल पर लगने वाले कर को समाप्त करना शामिल है। 

यातायात मंत्री अजय कुमार ने शनिवार को कहा कि सरकार ने आरटीसी की हड़ताल को देखते हुए एक स्थायी वैकल्पिक नीति लाने का निर्णय लिया है ताकि लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने आरटीसी कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि जो भी शनिवार शाम में छह बजे तक ड्यूटी पर नहीं आएंगे, उन्हें निगम का कर्मचारी नहीं माना जाएगा और भविष्य में भी उन्हें दोबारा नहीं लिया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :तेलंगानाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा