लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार, कांग्रेस और भाजपा ने राव की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:14 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 जून तेलंगाना सरकार, कांग्रेस और भाजपा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए महान भूमिपुत्र बताया।

राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हुसैन सागर झील के निकट नैकलेस रोड पर नरसिंह राव की 26 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। नैकलेस रोड का नाम बदलकर पी वी नरसिंह राव मार्ग कर दिया गया है।

राज्यपाल ने एक सरकारी कार्यक्रम में राव की प्रशंसा करते हुए उन्हें विभिन्न विषयों का विषद ज्ञान रखने वाला महान नेता, गरीबों का हितैशी और बहुभाषाविद् बताया।

उन्होंने कहा कि राव ने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सुधारों की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने पूर्व प्रधानमंत्री के शानदार योगदान को याद करते हुए कहा कि दिवंगत नेता अपनी खुद की 800 एकड़ जमीन लोगों को देकर दूसरों के लिए एक आदर्श के रूप में खड़े रहे।

इससे अलग तेलंगाना कांग्रेस ने जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसे डिजिटल माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य ने संबोधित किया।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष तथा सांसद बी संजय कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कई दशकों के अपने लंबे राजनीतिक जीवन में एक अनूठी भूमिका निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां