लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:38 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 नवंबर उच्च न्यायालय का निर्देश आने के बाद तेलंगाना सरकार ने एक आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से पटाखों की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार की ओर से 12 नवंबर को जारी एक आदेश में कहा गया कि उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को (बृहस्पतिवार को) निर्देश दिया था कि पटाखों की बिक्री और प्रयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के लिए आदेश जारी करे और पटाखे बेचने वाली दुकानों को बंद किया जाए।

सरकारी आदेश में कहा गया कि उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की जाए ताकि वायु प्रदूषण को रोका जा सके।

आदेश में कहा गया, “मामले पर गंभीरता से विचार करने और माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के मद्देनजर सरकार, पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाती है।”

आदेश में कहा गया कि राज्य में पटाखे बेचने वाली दुकानों के विरुद्ध प्रशासन और पुलिस तत्काल कार्रवाई करे।

इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार पटाखों पर प्रतिबंध लगाकर हिन्दुओं की भावनाओं की रक्षा करने में नाकाम रही है।

कुमार ने कहा, “हिंदुओं के त्योहारों पर विवाद खड़ा करना फैशन बन गया है।”

उन्होंने कहा कि अगर सरकार से अनुमति प्राप्त दुकानों को बंद कर दिया जाएगा तो पटाखे बेचने वाले वह दुकानदार कहां जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह