लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : माओवादियों की जंगल में छिपाकर रखी गयी जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:10 IST

Open in App

हैदराबाद, दो अक्टूबर तेलंगाना के मुलुगु जिले के जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई जिलेटिन की 25 छड़ें और इतनी ही संख्या में डेटोनेटर एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस बताया कि उसे शुक्रवार को सूचना मिली कि भाकपा (माओवादी) नेता के निर्देश पर जिले में एक गांव के बाहर जंगल में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई है जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने विज्ञप्ति में बताया कि शनिवार सुबह इलाके की तलाशी की गई और जमीन में छिपा कर रखे गए प्लास्टिक के ड्रम को निकाला गया जिसमें अन्य समान के साथ 25 जिलेटिन की छड़ें, 25 डेटोनेटर, लाल झंडा बनाने में प्रयुक्त होने वाला कपड़ा, दवाएं, पेन ड्राइव, फ्लैश कैमरा, ब्लूटूथ स्पीकर, पॉवर बैंक, चार्जर, माओवादियों की विभिन्न बैठकों में पारित प्रस्ताव से संबंधित दस्तावेज और माओवादी साहित्य बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मौके से मिले सामान को जब्त कर उनका पंचानामा बनाया गया और उन्हें वहां से हटाकर अन्य स्थान पर भेज दिया गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक माओवादियों ने जंगल में यह सामान जन प्रतिनिधियों, पुलिस, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को निशाना बनाने के लिए छिपाकर रखा था।

इसमें कहा गया कि मुलुगु के पुलिस अधीक्षक संग्राम सिंह जी पाटिल ने माओवादियों से हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर