लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: June 2, 2021 11:54 IST

Open in App

हैदराबाद, दो जून तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राज्य के स्थापना दिवस पर अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इससे पहले उन्होंने गन पार्क में पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

कोविड-19 के कारण राज्य में इस साल जश्न सादगीपूर्ण रहा। संक्रमण का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने कई पाबंदियां लगा रखी हैं और जश्न मनाने के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं।

तेलंगाना की स्थापना दो जून 2014 को की गई थी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के लोगों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने भी ट्विटर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

सौंदराराजन ने ट्वीट किया, ‘‘ तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। तेलंगाना के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वालों को श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तेलंगाना राज्य को प्रगति और समृद्धि के पथ पर बड़ी सफलता के लिए शुभकामनाएं। जय तेलंगाना।’’

तेलंगाना स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री राव ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य ने सात वर्षों की छोटी अवधि में सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, मजबूत नींव रखी और स्थिरता कायम की।

उन्होंने कहा, ‘’ तेलंगाना राज्य, अलग तेलंगाना राज्य के आंदोलन की मांगों को एक-एक करके पूरा कर रहा है।’’

राव ने कहा, ‘‘ सिंचाई और पेयजल, बिजली, चिकित्सा और स्वास्थ्य, सड़कें और अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जो अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करती हैं।’’

कोरोना वायरस के कारण लगातार दूसरे साल स्थापना दिवस का जश्न सादगीपूर्ण रहा।

मंत्रियों, सरकारी सचेतकों और अन्य लोगों सहित मनोनीत गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संबंधित जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और नलगोंडा के सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने भी यहां गांधी भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार ने भी लोगों को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए