लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना ने ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत नौकरियों के लिए आठ लाख रुपये की आय तय की

By भाषा | Updated: August 1, 2021 21:59 IST

Open in App

हैदराबाद, एक अगस्त तेलंगाना मंत्रिमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के तहत आरक्षण का पात्र होने के लिए रविवार को आठ लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय निर्धारित की।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत राज्य सरकार की नौकरियों के लिए आयु सीमा पांच साल बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने आठ फरवरी को शैक्षणिक संस्थानों और राज्य सरकार की नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को केंद्र के अनुरूप 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के आदेश जारी किए।

मंत्रिमंडल ने 15 अगस्त से 50,000 रुपये तक के कृषि कर्ज माफ करने का भी फैसला किया और छह लाख किसानों के फायदे के लिए इस कवायद को महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव को उन बच्चों का विवरण एकत्र करने को भी कहा जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। मंत्रिमंडल ने तेलंगाना और कुछ अन्य राज्यों में महामारी की स्थिति, टीकाकरण, अस्पतालों में सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के संबंध में चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं