लाइव न्यूज़ :

पिछले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने ये लगाया था अनुमान, यहां जानिए

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 6, 2018 20:17 IST

अगर दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना की बात करें तो यहां 31 जिलों में विधानसभा की कुल सीटें 119+1 सीटें हैं, जिसमें से 119 पर चुनाव होता है, वहीं 1 एंग्लो-इंडियन मनोनीत होता है। बहुमत के लिए 60 सीटें जरूरी हैं। 

Open in App

देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए तीन राज्यों में वोटिंग कराई जा चुकी है, जबकि राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (7 दिसंबर) को वोटिंग करवाई जाएगी। वहीं, अनुमान के मुताबिक, एग्जिट पोल शाम सात बजे से आना शुरू हो जाएंगे। लोगों को एग्जिट पोल खासा इंतजार रहता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि पिछले विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल के क्या आंकड़े रहे थे और रिजल्ट आने के बाद एग्जिट पोल कितने अपने अनुमान पर खरे उतरे थे। 

अगर दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना की बात करें तो यहां 31 जिलों में विधानसभा की कुल सीटें 119+1 सीटें हैं, जिसमें से 119 पर चुनाव होता है, वहीं 1 एंग्लो-इंडियन मनोनीत होता है। बहुमत के लिए 60 सीटें जरूरी हैं। 

तेलंगाना में पिछले विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में तमाम अनुमान लगाए गए थे। जिसमें,  महा-न्यूज ने संभावना जताई थी कि टीआरएस को 57, कांग्रेस को 23, टीडीपी को 21, अन्‍य को 11 और बीजेपी को 7 सीटें मिलेंगी। जबकि, एनडीटीवी हंसा ने टीआरएस को 73, कांग्रेस पार्टी को 24, टीडीपी को 11, एआईएमआईएम को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

हालांकि, इस एग्जिट पोल में किसी भी एजेंसी के आंकड़े सही नहीं बैठे थे और परिणाम आने पर सभी चौंक गए थे। टीआरएस ने 90 सीटें जीतकर विजय पताका फहराया था, कांग्रेस को केवल 13 सीटों पर विजय प्राप्त हुई, जबकि अन्य के खाते में 16 सीटें गई थीं। तेलंगाना में पिछला विधानसभा चुनाव साल 2014 में करवाया गया था।  गौरतलब है कि शुक्रवार (सात दिसंबर) को मतदान होने को राजस्थान और तेलंगाना राज्य में मतदान होने के बाद 11 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद पता लग सकेगा कि कौन किस राज्य में सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने जा रहा है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह