लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

By धीरज पाल | Updated: December 7, 2018 14:50 IST

महबूबनगर के कलवाकुर्थी सीट के कांग्रेस प्रत्याशी चल्ला वामशी चंद रेड्डी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। ताजा खबरों के मुताबिक फिलहाल वो खरतें से बाहर हैं।

Open in App

तेलंगाना विधानसभा मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पर अज्ञात लोगों द्वारा हमले का मामला सामने आया है। महबूबनगर के कलावकुर्थी इलाके के कांग्रेस उम्मीदवार चल्ला वामशी चंद रेड्डी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। हमले के बाद उन्हें हैदराबाद के निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि शुक्रवार को तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर मतदान जारी है। 

एएनआई एजेंसी के मुताबिक महबूबनगर के कलवाकुर्थी सीट के कांग्रेस प्रत्याशी चल्ला वामशी चंद रेड्डी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। ताजा खबरों के मुताबिक फिलहाल वो खरतें से बाहर हैं। पुलिस हमलावरों की जांच कर रहा है।  

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया हमले का आरोप

वामशीचंद पर जानलेवा हमले का आरोप कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। एनबीटी के मुताबिक अमंगल मंडल के जंगारेड्डीपल्ली गांव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच झगड़ा हो गया है। इस झगड़े को शांत कराने के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी वामशीचंद पर हमला हो गया है। हमले के बाद वामशीचंद गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें फौरन एनआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है।   

बता दें कि राज्य में कुल 2. 80 करोड़ मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस चुनाव के लिए कुल 32,815 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,821 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

टीआरएस प्रमुख एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर की पार्टी ने 107 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस महागठबंधन के तहत 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तेलंगाना विधानसभा का चुनाव 2019 में लोकसभा चुनावों के साथ होने वाला था लेकिन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा भंग करने के कारण अब राज्य विधानसभा का चुनाव चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं राजस्थान के साथ ही हो रहा है। सभी पांचों राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होने वाली है। 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह