लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: विधानसभा चुनावों के लिए मैदान में उतरे कुल 1,821 उम्मीदवार

By भाषा | Updated: November 27, 2018 05:27 IST

चुनाव अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में नजर आएंगे इसकी जानकारी निर्वाचन क्षेत्रों से सूचना की प्राप्ति के बाद ही मिलेगी। 

Open in App

तेलंगाना में सात दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए 119 निर्वाचन क्षेत्रों से 1,821 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

22 नवंबर को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद आयोग ने सोमवार को यह आधिकारिक आंकड़े सामने रखे। 

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक 1,762 नामांकन या तो खारिज किए गए या वापस ले लिए गए। 

चुनाव अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में नजर आएंगे इसकी जानकारी निर्वाचन क्षेत्रों से सूचना की प्राप्ति के बाद ही मिलेगी। 

इनमें सबसे ज्यादा 42 उम्मीदवार मल्काजगिरी क्षेत्र से हैं जिनमें निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसके बाद 35-35 उम्मीदवार उप्पल और एलबी नगर निर्वाचन क्षेत्र से हैं। 

अपने बूते चुनाव लड़ रही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने विधानसभा की सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

महागठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने 99 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि इसके अन्य सहयोगियों-तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने 13 और भाकपा ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। 

इसके अन्य सहयोगी तेलंगाना जन समिति ने आठ उम्मीदवारों के लिए ‘बी-फॉर्म’ दिया है। 

चुनावों के लिए बी फॉर्म एक प्रमाण होता है कि राजनीतिक दल एक खास उम्मीदवार को उतारेगी। 

वहीं भाजपा ने 118 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। सभी दल जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं