लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: पीएम मोदी आज हैदराबाद में करेंगे चुनाव प्रचार

By भाषा | Updated: November 27, 2018 05:16 IST

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने हाल ही में कहा था कि मोदी अगले सोमवार को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भी एक रैली को संबोधित करेंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार के तहत ये सभाएं की जाएंगी। 

पार्टी की राज्य इकाई के मुताबिक मोदी दोपहर में निजामाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद दोपहर ढाई बजे महबूबनगर में दूसरी रैली करेंगे।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने हाल ही में कहा था कि मोदी अगले सोमवार को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भी एक रैली को संबोधित करेंगे।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना में चार जनसभाओं को संबोधित किया। 

पार्टी ने कहा कि वह बुधवार और रविवार को फिर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

तेलंगाना में महागठबंधन ने शासन के लिए साझा एजेंडा जारी किया

तेलंगाना में सात दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल विपक्षी कांग्रेस, तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) ने शासन के लिए सोमवार को एक साझा एजेंडा जारी किया। इन पार्टियों ने कहा है कि महागठबंधन को ‘जन मोर्चा’ के तौर पर जाना जाएगा। यह एजेंडा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी, तेदेपा के प्रदेश प्रमुख एल रमन, टीजेएस प्रमुख एम कोदानदरम और भाकपा के प्रदेश प्रभारी सचिव पी वेंकट रेड्डी ने जारी किया।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा