लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: मुसलमानों को आरक्षण का विरोध करने के लिए KCR ने अमित शाह पर बोला हमला

By भाषा | Updated: November 27, 2018 05:11 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुस्लिमों को 12 प्रतिशत आरक्षण देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी धर्म आधारित आरक्षण की इजाजत नहीं देगी क्योंकि यह असंवैधानिक है।

Open in App

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में मुसलमानों के लिए आरक्षण बढ़ाने के टीआरएस सरकार के प्रस्ताव का विरोध करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सोमवार को हमला बोला। 

दिचपल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान राव ने कहा कि वह अनुसूचित जनजातियों एवं मुसलमानों के लिए आरक्षण बढ़ाने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुस्लिमों को 12 प्रतिशत आरक्षण देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी धर्म आधारित आरक्षण की इजाजत नहीं देगी क्योंकि यह असंवैधानिक है।

शाह की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए राव ने कहा कि टीआरएस केंद्र के आगे हाथ नहीं फैलाएगी और अगले लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा सत्ता में नहीं रहेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘कल उनके अध्यक्ष भी आए थे..उन्होंने लंबी-चौड़ी बातें की और चले गए। उन्होंने कहा कि वे आरक्षण नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वे मुस्लिमों को आरक्षण नहीं मिलने देंगे..अमित शाह.आप सत्ता में नहीं रहेंगे। आप (कुछ) नहीं दे रहे होंगे और हम ले रहे होंगे।” 

उन्होंने कहा कि आरक्षण एवं अन्य चीजें हासिल करने के लिए अगले लोकसभा चुनावों में केंद्र में एक ‘संघीय मोर्चे’ की सरकार बननी चाहिए। 

राव ने कहा कि अगले चुनावों में टीआरएस को लोकसभा की 16 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी (हैदराबाद सांसद के तौर पर) का जीतना तय है। 

इससे पहले रविवार को शाह ने परकल और निर्मल में चुनाव प्रचार रैलियों के दौरान आरक्षण के मुद्दे को लेकर हमला बोला था। राज्य में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावके चंद्रशेखर रावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं