लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: बीजेपी का वादा, हर साल एक लाख लोगों को मुफ्त मिलेगी गाय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 30, 2018 05:25 IST

घोषणापत्र में  2022 तक सभी योग्य गरीबों को मुफ्त घरों का वादा किया गया है. घोषणा पत्र मे कहा गया कि राजग सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन के अलावा, प्रत्येक मंडल (प्रशासनिक इकाई) में जेनेरिक दवा केंद्र स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

Open in App

बीजेपी ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को जारी घोषणापत्र में कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज की माफी, स्नातकों को मुफ्त लैपटॉप, शराब की बिक्री को नियमित करने के साथ हर साल एक लाख लोगों को मुफ्त में गाय प्रदान की जाएगी. राज्य में सात दिसंबर को मतदान होगा.

यह घोषणा पत्र भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के लक्ष्मण ने जारी किया. इसमें कहा गया है कि पार्टी सत्ता में आने पर धन और दूसरे प्रलोभन देकर ‘बलात धर्म परिवर्तन’ को रोकने के लिए वह कानून बनाएगी. इसमें यह भी कहा गया है कि बांग्लादेश से ‘अवैध रूप से प्रवेश’ करने वाले लोगों तथा रोहिंग्या समुदाय के लोगों को वापस भेजा जाएगा. किसानों के लिए कहा गया है कि हर किसान को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और मुफ्त में बोरवैल या पंपसेट दिया जाएगा. 

पढ़नेवाली लड़कियों को साइकिल और स्कूटर

सातवीं कक्षा से 10 वीं कक्षा तक की लड़कियों को नि:शुल्क साइकिल जबकि स्नातक और उससे ऊपर के पाठ्यक्रमों में पढ़ रही लड़कियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ‘स्कूटी’ (दोपहिया) मिलेगी.

बेरोजगार युवाओं को 3,116 रुपए भत्ता 

घोषणापत्र में  2022 तक सभी योग्य गरीबों को मुफ्त घरों का वादा किया गया है. घोषणा पत्र मे कहा गया कि राजग सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन के अलावा, प्रत्येक मंडल (प्रशासनिक इकाई) में जेनेरिक दवा केंद्र स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे. बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3,116 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. इसमें गरीब लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रुपए और एक तोला सोना देने का वादा भी किया गया है. वरिष्ठ नागरिकों को कैलाश मानसरोवर, काशी और पुरी की यात्र के लिए सहायता राशि दी जाएगी.

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया