लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: फर्जी तरीके से वोटर आईडी हासिल कर वोट देने वाले रोहिंग्या होंगे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2018 02:48 IST

तेलंगाना विधान सभा चुनाव 2018: हैदराबाद पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बताया कि यदि किसी रोहिंग्या के पास मतदाता पहचान पत्र पाया गया और वह सात दिसंबर को मतदान केंद्र पर आया तो उसे बेहिचक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले निगम ने कहा था कि मतदाता सूची में करीब 190 लोगों के रोहिंग्या होने का संदेह है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

भारत का नागरिक होने के बारे में फर्जी कागजात के जरिए मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) हासिल कर वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर आने वाले रोहिंग्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार के यह चेतावनी दी। ग्रेटर हैदराबद नगर निगम ने अपने क्षेत्र में 105 रोहिंग्या की पहचान की है जिन्होंने खुद को भारत का नागरिक बताते हुए झूठी जानकारी देकर मतदाता पहचान पत्र हासिल किया है। हैदराबाद पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बताया कि यदि किसी रोहिंग्या के पास मतदाता पहचान पत्र पाया गया और वह सात दिसंबर को मतदान केंद्र पर आया तो उसे बेहिचक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले निगम ने कहा था कि मतदाता सूची में करीब 190 लोगों के रोहिंग्या होने का संदेह है। निगम की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यह समुदाय 2012 से शरणार्थी के तौर पर भारत आया और 2013 से हैदराबाद में घुस आया। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

विधानसभा चुनाव में तेरास और भाजपा अकेले ही किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं कांग्रेस तथा तेलुगुदेशम पार्टी के ‘पीपल्स फ्रंट’ में भाकपा और तेलंगाना जन समिति भी शामिल हैं। 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं