लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: सीटों के बंटवारे को कांग्रेस गठबंधन ने दिया अंतिम रूप, राहुल गांधी की मंजूरी के बाद किया ऐलान

By भाषा | Updated: November 8, 2018 18:20 IST

तेलंगाना मामलों के कांग्रेस प्रभारी आर सी खूंटिया ने पीटीआई को बताया, ‘‘सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी के बाद इसकी घोषणा की जाएगी ।’’ 

Open in App

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी और उसके सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है ।

तेलंगाना मामलों के कांग्रेस प्रभारी आर सी खूंटिया ने पीटीआई को बताया, ‘‘सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी के बाद इसकी घोषणा की जाएगी ।’’ 

कई हफ्तों की बातचीत के बाद सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश में कांग्रेस के सहयोगियों में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), तेलंगाना जन समिति (तेजस) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) शामिल है ।

खूंटिया ने हालांकि यह नहीं बताया कि प्रदेश के 119 विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया कि यह संख्या 90 से कम नहीं होगी।

तेदेपा के एक नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी को 14 से 18 सीटें मिल सकती हैं ।

तेजस के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर एम कोडंडरम ने बताया कि कांग्रेस ने उनकी पार्टी को आठ से 10 सीटों की पेशकश की है जबकि वह 12 सीटों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आशा जतायी कि इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा ।

भाकपा को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए तीन सीटों की पेशकश की गयी है।

भाकपा महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने बताया, ‘‘प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हम कल इस बारे में चर्चा करेंगे और इस बारे में फैसला करेंगे ।’’ 

इसके अतिरिक्त पार्टी को विधान परिषद की दो सीटों की पेशकश की गयी है । प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में अकेले उतर रही हैं ।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी ।

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह