लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना ने स्मार्टफोन आधारित 'ई-वोटिंग' ऐप विकसित किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:40 IST

Open in App

हैदराबाद, छह अक्टूबर तेलंगाना ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए देश का पहला स्मार्टफोन आधारित 'ई-वोटिंग' ऐप विकसित किया है।

सरकार ने एक बयान में कहा कि इस ऐप को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया गया है और इसका परीक्षण करने के लिए खम्मम जिले में 'डमी’ (नकली)चुनाव कराया जा रहा है, जिसके लिए इस ऐप पर आठ से 18 अक्टूबर के बीच पंजीकरण किया जाएगा और फिर 20 अक्टूबर को कृत्रिम मतदान होगा।

बयान के मुताबिक, इस प्रक्रिया में जिले के सभी नागरिकों को भाग लेने की अनुमति रहेगी। इस पहल पर तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग (टीएसईसी) द्वारा राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सीडीएसी) के साथ मिलकर क्रियान्वयन किया जा रहा है।

बयान के मुताबिक, ई-वोटिंग पहल का मकसद मतदाताओं के उन वर्ग के लिए मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना है जिनमें दिव्यांग लोग, वरिष्ठ नागरिक, अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत नागरिक, बीमार लोग, मतदान कर्मी और आईटी पेशेवर समेत अन्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा