लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : कांग्रेस ने चुनाव आयोग से हुजूराबाद उपचुनाव रद्द करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 23:09 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 अक्टूबर कांग्रेस ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने तथा 30 अक्टूबर को हुजूराबाद विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए रुपये बांटे जाने का आरोप लगाया। साथ ही, निर्वाचन आयोग से इस पर विचार करते हुए उपचुनाव रद्द करने का भी अनुरोध किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता श्रवण दसोजू व अन्य नेताओं ने दिल्ली में चुनाव आयोग को सौंपे एक ज्ञापन में कहा, ‘‘हम यह कहना चाहते हैं कि हुजूराबाद उपचुनाव में टीआरएस और भाजपा आचार संहिता का बेशर्मी से उल्लंघन कर रहे हैं और रूपये बांटने के साथ-साथ मतदाताओं को प्रभावित करने के अन्य अनुचित तरीके अपना रहे हैं। ’’

पार्टी ने आरोप लगाया कि हुजूराबाद उपचुनाव प्रचार सभी गलत कारणों को लेकर समाचारों में है और टीआरएस तथा भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी है तथा वे बेईमान, फरेबी तरीकों और भ्रष्ट उपायों के जरिए मतदाताओं को रिझा रहे हैं।

कांग्रेस ने दावा किया कि नकद राशि के अलावा साड़ी, बर्तन, स्पोर्ट्स किट, घड़ियां, चांदी और सोने के गहने जैसे उपहार तथा अन्य कीमती वस्तुएं भाजपा व टीआरएस बांट रही हैं।

कांग्रेस ने कहा, ‘‘दोनों पार्टियां पुरूष मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धड़ल्ले से शराब बांट रही है।’’

पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि आधिकारिक मशीनरी का दुरूपयोग किया जा रहा है।

एताला राजेंदर को भूमि हड़पने के आरोपों में राज्य मंत्रिमंडल से हटाये जाने के मद्देनजर जून में उनके इस्तीफा देने के बाद यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

राजेंदर ने टीआरएस छोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गये थे। वह भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं।

मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र