लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना कांग्रेस ने ‘जासूसी’ के मुद्दे पर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:03 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 जुलाई कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने पेगासस प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने ‘चलो राजभवन’ कार्यक्रम के तहत यहां इंदिरा पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजग सरकार ने देश में स्वतंत्रता पर हमला किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के महत्वपूर्ण नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं।

विक्रमार्क ने कहा कि कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाई थी और उनकी पार्टी इसलिए प्रदर्शन कर रही है क्योंकि भाजपा ने ‘‘स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।’’

कांग्रेस विधायक टी जयप्रकाश रेड्डी सहित अन्य विधायक और पार्टी नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

राजभवन की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि विक्रमार्क और अन्य को विभिन्न थानों में भेजा गया तथा बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा पार्क में धरना चौक पर केवल धरने की अनुमति थी।

कांग्रेस ने दावा किया कि पार्टी नेताओं को हिरासत में लेने की पुलिस की कोशिश के दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष वेंकट बालमूर की पसली की हड्डी टूट गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है