लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने नलगोंडा जिले के विकास के लिये धन देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:59 IST

Open in App

हैदराबाद, दो अगस्त तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को नलगोंडा जिले में विकास कार्य के लिए धन देने की घोषणा की और जिले के नागार्जुन सागर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की राजग सरकार ने तेलंगाना विरोधी रुख अपना रखा है जबकि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश कृष्णा नदी के मुद्दे को लेकर लड़ाकू तेवर दिखा रहा है।

जनसभा में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी को नागार्जुन सागर विधानसक्षा क्षेत्र में हाल में हुए उपचुनाव में विजयी बनाने के लिये उन्होंने मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कोविड-19 के कारण उपचुनाव के फौरन बाद क्षेत्र का दौरा नहीं कर पाने के लिए भीड़ से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि नलगोंडा जिले के लिये 15 सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और इन्हें डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने नागार्जुन सागर क्षेत्र के विकास के लिये 150 करोड़ रुपये के कोष की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश सरकार की ‘दलित बंधु’ योजना का जिक्र किया जिसके तहत दलितों के कल्याण के लिये लाभार्थियों को 10 लाख रुपये उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे