लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: December 21, 2020 11:23 IST

Open in App

चेन्नई, 21 दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी को सोमवार को उनके 48वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘आपके जन्मदिन के मुबारक मौके पर मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं ईश्वर से आपकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, ताकि आप नई ताकत और नए जोश के साथ आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करना जारी रखें।’’

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं द्रमुक और तमिलनाडु के लोगों की ओर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे अच्छे मित्र जगनमोहन रेड्डी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं कामना करता हूं कि वे आगे भी कई वर्षों तक अपने राज्य और हमारे देश के लोगों की सेवा करते रहें।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने भी जगनमोहन रेड्डी को शुभकामनाएं दी हैं।

वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2011 में अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था। जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान