लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मोदी से मुलाकात की, राज्य से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: December 12, 2020 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने प्रदेश से जुड़े लंबित विषयों पर उनसे चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राव ने मोदी के साथ 40 मिनट की मुलाकात में राज्य के अनेक विषय उठाये और प्रधानमंत्री से बकाया धन जारी करने का अनुरोध किया।

राव की मोदी से मुलाकात करीब एक साल बाद हुई है और ऐसे समय में हुई है जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि वह राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति तैयार करने में मदद करेंगे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी में हैं। वह इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मिल चुके हैं।

उनकी रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह