लाइव न्यूज़ :

Lockdown Update: तेलंगाना में 14 अप्रैल के बाद 3 जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन!, जानें सीएम दफ्तर ने क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 20:52 IST

सीएम ऑफिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बीसीजी रिपोर्ट को आधार बनाकर लॉकडाउन को लेकर यह सुझाव दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बीसीजी रिपोर्ट को आधार बनाकर लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।रिपोर्ट में बताया गया है कि लॉकडाउन की वजह से कोरोना संक्रमण के मामले में काफी हद तक कमी लाने में देश सफल रहा है। 

हैदराबाद: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को लेकर तेलांगना सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री  के चंद्रशेखर राव ने 14 अप्रैल के बाद 3 जून तक लॉकडाउन जारी रखने का सुझाव दिया है।

हालांकि,  इस सुझाव परअंतिम फैसला सरकार ने अभी नहीं लिया है। सीएम ऑफिस का कहना है कि मुख्यमंत्री ने बीसीजी रिपोर्ट को आधार बनाकर लॉकडाउन को लेकर यह सुझाव दिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि लॉकडाउन की वजह से कोरोना संक्रमण के मामले में काफी हद तक कमी लाने में देश सफल रहा है। 

भारत में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य एवं परिवा कल्याण मंत्रालय के ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 704 COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि 28 मौतें भी दर्ज हुई है। भारत में अब तक संक्रमितों की संख्या 4281 हो चुकी है। 3851 केस एक्टिव हैं, जबकि 318 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी तक कुल 111 लोगों की मौत हो चुकी है।  

जानें कहां कितने कोरोना के मामले

संबंधित सरकारों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में शाम साढ़े छह बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमितों और मृतकों के आंकड़े इस प्रकार हैं : राज्य/ यूटी पुष्ट मामले ठीक/अस्पताल से छुट्टी मौतअंडमान निकोबार- 10- 0- 0आंध्र प्रदेश- 266- 5-3अरुणाचल प्रदेश- 01- 0- 0असम- 26- 0- 0बिहार- 32- 3- 1चंडीगढ़ 18- 5-0छत्तीसगढ़- 10- 9- 0दिल्ली- 523- 18- 7गोवा- 7- 0- 0गुजरात- 144- 21-12हरियाणा- 87- 15- 2हिमाचल प्रदेश-15- 2-2 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाके चंद्रशेखर रावकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया