लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री की मोदी से अपील, क्षेत्रीय भाषाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं की अनुमति दें

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:11 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 नवंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में क्षेत्रीय भाषाओं में लिखने की अनुमति दिये जाने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री को बृहस्पतिवार को लिखे पत्र में राव ने कहा कि केंद्र सरकार के सभी पदों, केंद्रीय पीएसयू, रेलवे, रक्षा सेवा एवं राष्ट्रीय बैंकों की परीक्षायें अभी केवल हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित की जाती हैं और जिन उम्मीदवारों ने अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन नहीं किया है अथवा जो हिंदी भाषी राज्यों से नहीं हैं, उन्हें इन प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर रूप से प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है ।’’

राव ने अपने पत्र में कहा है, ''देश के सभी राज्यों के छात्रों को समान एवं निष्पक्ष अवसर प्रदान प्रदान करने के लिये उम्मीदवारों को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थानीय भाषाओं में ​लिखने की अनुमति देने का आग्रह किया जाता है ।''

इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अलग से पत्र लिख कर उनसे उस स्मारक डाक टिकट को जारी करने का आग्रह किया है, जिसे केंद्र सरकार पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्ह राव पर जारी करने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं