लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिवार को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 10, 2020 12:13 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 नवंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान शहीद हुए निजामाबाद जिले के सेना के जवान के परिवार को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की मंगलवार को घोषणा की।

राव ने आर महेश की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि जवान को देश पर कुर्बान होने वाले सपूत के रूप में इतिहास याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार परिवार के साथ है और उन्हें सहायता पहुंचाई जाएगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति में राव ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी और इसके अलावा परिवार को घर के लिए जगह दी जाएगी।

महेश के अलावा सेना के एक अधिकारी समेत सुरक्षा बल के चार कर्मी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए शहीद हो गए थे। इस दौरान तीन आतंकवादी भी मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह