लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना उपचुनाव : नागार्जुन सागर सीट पर टीआरएस ने कब्जा बरकरार रखा

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:59 IST

Open in App

हैदराबाद, दो मई तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने नागार्जुन सागर सीट पर कब्जा बरकरार रखते हुए करीब 18 हजार मतों से जीत दर्ज की है।

इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान कराए गए थे और मतों की गिनती रविवार को हई।

टीआरएस प्रत्याशी नोमुला भगत को कुल 89,804 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के के जना रेड्डी को 70,932 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं, इस सीट पर भाजपा की जमानत भी जब्त हो गई है।

इस सीट पर उपचुनाव पिछले साल दिसंबर में टीआरएस के मौजूदा विधायक नोमुला नरसिम्हैया के निधन के चलते आवश्यक हो गया था।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नागार्जुन सागर विधानसभा सीट के लोगों को पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री को उद्धृत करते हुए कहा गया कि चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पार्टी की नीति के तहत पूरा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग