लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी दुब्बक से आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 13:18 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 नवंबर तेलंगाना की दुब्बक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को संपन्न हुए मतदान के बाद मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई, जिसमें सात चरणों की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी एम रघुनंदर राव अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

राव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की प्रत्याशी सोलीपेटा सुजाता से 2,485 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और गिनती 23 चरणों के बाद पूरी होने की संभावना है।

इस सीट से निर्वाचित हुए टीआरएस के विधायक सोलीपेटा रामालिंगा रेड्डी का अगस्त में निधन होने की वजह से तीन नवंबर को यहां मतदान कराया गया। टीआरएस ने इस सीट से रामालिंगा रेड्डी की पत्नी सुजाता को प्रत्याशी बनाया है।

इस सीट पर 20 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल