लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: भाजपा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:25 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 नवंबर तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नल्लगोंडा जिले में धान खरीद केंद्रों का दौरा करने के दौरान उसके प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार के काफिले पर हुए कथित हमले को लेकर राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन के समक्ष याचिका दी। भाजपा ने कथित हमले के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को जिम्मेदार ठहराया है।

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में भाजपा ने कहा, '' तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ताओं और भाड़े के गुंडों ने टीआरएस के चुने गए प्रतिनिधियों की अगुवाई में सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी सजय कुमार को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने के इरादे से उनके काफिले पर हमला किया।''

ज्ञापन में सोमवार को हुई इस घटना के दौरान पुलिस के मूकदर्शक बने रहने का आरोप भी लगाया गया।

भाजपा ने राज्यपाल से कहा कि जिन किसानों ने अपनी फसल काट ली है, वे सरकार द्वारा धान खरीद शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और बारिश होने से उनकी फसल खराब हो सकती है। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से बेवजह की देरी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं