लाइव न्यूज़ :

औवेसी के बयान पर तेलंगाना भाजपा नेता ने आपत्ति जतायी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:37 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 अक्टूबर तेलंगाना में भाजपा नेता एनवी सुभाष ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की उस टिप्पणी पर आपत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राज्य) सरकार महात्मा गांधी को हटाकर वीडी सावरकर को राष्ट्रपिता के रूप में नामित कर देगी।

सुभाष ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि यह राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस के साथ ''मिलीभगत'' के तहत तेलंगाना के इतिहास को ''विकृत'' करने के औवेसी के प्रयास का हिस्सा है।

पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के पोते सुभाष ने एक बयान में कहा, ''वह (ओवैसी) हमेशा मोदी जी, योगी जी, आरएसएस, बीजेपी, मोहन भागवत जी, राजनाथ सिंह जी की आलोचना करते हैं और अब महात्मा गांधी और वीर सावरकर के बारे में बात कर रहे हैं और इसी से उनकी रोजी-रोटी चल रही है।''

उन्होंने दावा किया कि ओवैसी ने ''मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ मिलकर'' तेलंगाना के इतिहास को विकृत किया, जिसके परिणामस्वरूप तेलंगाना के लोग 17 सितंबर को 'तेलंगाना मुक्ति दिवस' नहीं मना पाए।

तेलंगाना में भाजपा की मांग है कि राज्य सरकार 17 सितंबर (जिस दिन हैदराबाद की तत्कालीन रियासत का 1948 में भारतीय संघ में विलय किया गया था) को सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया करे।

सुभाष ने कहा कि हजारों लोगों ने निजाम शासन से तेलंगाना की ''मुक्ति'' के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

सुभाष ने दावा किया कि ओवैसी को तेलंगाना के लोगों को जवाब देना चाहिए कि राज्य में आधिकारिक तौर पर 'तेलंगाना मुक्ति दिवस' क्यों नहीं मनाया जा रहा है और यह तेलंगाना के इतिहास को विकृत करने का उनका प्रयास है।

आरएसएस और भाजपा द्वारा सावरकर की सराहना किये जाने की आलोचना करते हुए ओवैसी ने बुधवार को दावा किया था कि संसद में सावरकर की तस्वीर लगाकर वे यह संदेश दे रहे हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता नहीं रहेंगे और सावरकर उनकी जगह लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह