लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: हैदराबाद के भोईगुडा इलाके में लगी भीषण आग, बिहार के 11 मजदूरों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2022 10:02 IST

हैदराबाद के भोईगुडा इलाके में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आगी होगी। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के भोईगुडा इलाके में बुधवार तडके कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग।आग में बिहार के 12 मजूदर फंस गए थे, इसमें से 11 की मौत हो गई, वहीं एक की जान बच गई।आग शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावन, पुलिस ने कहा- मामले की जांच कर रहे हैं।

हैदराबाद: तेलंगाना में हैदराबाद के भोईगुडा इलाके में बुधवार सुबह एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। आग इतना भयावह था कि दमकल की 8 गाड़ियों को इस पर काबू पाने के लिए लगाना पड़ा। पुलिस ने बताया है कि मरने वाले 11 मजदूर बिहार से थे। 

पुलिस ने बताया कि दमकल नियंत्रण कक्ष को तड़के करीब तीन बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

पुलिस के अनुसार आग की घटना के दौरान दुकान में बिहार के 12 मजदूर फंस गए थे। इसमें से एक अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। वह दो मंजिला इमार की पहली मंजिल से समय रहते कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। इमारत की पहली मंजिल पर सो रहे ये 11 लोग खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी।

गांधी नगर के एसएचओ मोहन राव ने बताया, '12 लोगों में से एक की जान बचाई जा सकी। आग पर काबू पा लिया गया है। ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'

इस बीच पशुपालन राज्य मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद करेगी। वहीं अधिकारियों के अनुसार मजदूरों के शव को बिहार उनके घर भेजने के भी प्रबंध किए जा रहे हैं।

टॅग्स :तेलंगानाअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस