लाइव न्यूज़ :

Telangana Assembly Elections 2023: पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी ने दिया इस्तीफा, भाजपा को कांग्रेस ने दिया झटका, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2023 15:17 IST

Telangana Assembly Elections 2023: एक हफ्ते से भी कम समय पहले एक अन्य वरिष्ठ नेता कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवेंकटस्वामी यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य ने अपने फैसले की जानकारी दी। तहे दिल से स्वागत किया और स्वीकार कर लिया।

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा देकर यहां कांग्रेस का दामन थाम लिया। वेंकटस्वामी यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को लिखे एक पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य ने अपने फैसले की जानकारी दी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रेवंत रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने विवेक का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का तहे दिल से स्वागत किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

विवेक के पार्टी का साथ छोड़ने के एक हफ्ते से भी कम समय पहले एक अन्य वरिष्ठ नेता कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रेड्डी ने पिछले साल मुनुगोड विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

टॅग्स :तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह