Telangana Assembly Elections 2023: पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी ने दिया इस्तीफा, भाजपा को कांग्रेस ने दिया झटका, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2023 15:17 IST2023-11-01T15:15:50+5:302023-11-01T15:17:45+5:30

Telangana Assembly Elections 2023: एक हफ्ते से भी कम समय पहले एक अन्य वरिष्ठ नेता कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Telangana Assembly Elections 2023 Former BJP MP Vivek Venkatswam joins Congress ahead upcoming Telangana Assembly elections | Telangana Assembly Elections 2023: पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी ने दिया इस्तीफा, भाजपा को कांग्रेस ने दिया झटका, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव

सांकेतिक फोटो

Highlightsवेंकटस्वामी यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य ने अपने फैसले की जानकारी दी। तहे दिल से स्वागत किया और स्वीकार कर लिया।

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए पूर्व सांसद जी. विवेक वेंकटस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा देकर यहां कांग्रेस का दामन थाम लिया। वेंकटस्वामी यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को लिखे एक पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य ने अपने फैसले की जानकारी दी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रेवंत रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने विवेक का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का तहे दिल से स्वागत किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

विवेक के पार्टी का साथ छोड़ने के एक हफ्ते से भी कम समय पहले एक अन्य वरिष्ठ नेता कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रेड्डी ने पिछले साल मुनुगोड विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

Web Title: Telangana Assembly Elections 2023 Former BJP MP Vivek Venkatswam joins Congress ahead upcoming Telangana Assembly elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे