लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन में धार्मिक सभा में शामिल होने वाले 6 लोगों की कोविड-19 के कारण हुई मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2020 00:57 IST

तेलंगाना में सोमवार 6 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 61 हो गई। 13 लोगों को ठीक होने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में उन छह लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में 13 मार्च से 15 मार्च के बीच धार्मिक सभा में भाग लिया था। ‘‘दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके के मरकज़ में 13 मार्च से 15 मार्च तक एक धार्मिक सभा में भाग लेने वाले कुछ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल गया है।

तेलंगाना में उन छह लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में 13 मार्च से 15 मार्च के बीच धार्मिक सभा में भाग लिया था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके के मरकज़ में 13 मार्च से 15 मार्च तक एक धार्मिक सभा में भाग लेने वाले कुछ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल गया है।’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘इस सभा में भाग लेने वालों में तेलंगाना के कुछ लोग भी शामिल थे।’’ बयान में बताया गया है कि जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो की मौत गांधी अस्पताल में हुई, एक-एक व्यक्ति की मौत दो निजी अस्पतालों में और एक व्यक्ति की मौत निजामाबाद और एक व्यक्ति की मौत गडवाल शहर में हुई। 

तेलंगाना में सोमवार 6 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 61 हो गई। 13 लोगों को ठीक होने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

बता दें, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के सोमवार तक 1251 मामले मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 32 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 101 मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा 1117 मरीजों का फिलहाल इलाज किया जा रहा है और उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। बताया गया है कि अबतक एयरपोर्ट पर 15 लाख, 24 हजार, 266 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के असर के विश्लेषण के आधार पर बताया कि भारत में संक्रमण के बढ़ने की गति विकसित देशों की तुलना में कम है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं