ऐश्वर्या ने लगाई तेजप्रताप के नाम की मेंहदी, बेटे के ब्याह के लिए लालू यादव को आज मिल सकता है पैरोल
By पल्लवी कुमारी | Updated: May 10, 2018 09:49 IST2018-05-10T09:49:25+5:302018-05-10T09:49:25+5:30
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होनी है।

Tej Pratap Yadav & Aishwarya Rai Mehndi Ceremony | तेज प्रताप यादव की शादी| Tej Pratap Yadav Marriage Highlights, Updates
पटना, 10 मई: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होनी है। इनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। कल इनके मेंहदी का फंक्शन रखा गया था। जिसमें राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत पूरी लालू फैमली शामिल हुई थी। लेकिन मेहंदी में लालू यादव की कमी सबके चेहरे पर साफ दिख रही थी।
ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि लालू प्रसाद यादव को गुरुवार को पैरोल पर जेल से बाहर आ जाएंगे। बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए जेल प्रशासन लालू के पैरोल पर आज( 10 मई) को फैसला ले सकता है। पैरोल देने से पहले लालू को रिम्स से बिरसा मुंडा जेल शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद वह जेल से ही पटना के लिए रवाना होंगे। बता दें कि लालू प्रसाद को बुधवार को ही पैरोल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इस मामले पर कोई फैसला नहीं किया गया। जेल प्रशासन के पास ये मामला अटका रह गया।
कौन कहता है की किसी के ना रहने से कोई फर्क नही पड़ता @TejYadav14 की शादी ही सबसे बड़ा जवाब उदाहरण है आज अगर @laluprasadrjd इस शादी में होते तो बात ही कुछ और होती ।
— Mukesh Singh@ANI (@Masscom07Singh) May 9, 2018
शायद सोनम कपूर और मुकेश अंबानी के बेटे की शादी से कम चर्चा नही होती । pic.twitter.com/L885SKwQGL
शादी में अब केवल 2 दिन का बचा है और ऐसे में दोनों परिवार में जमकर शादी की तैयारियां चल रही है। बुधवार को चंद्रिका राय के सरकारी आवास 5, सर्कुलर रोड पर ऐश्वर्या और तेजप्रताप यादव की मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह एक निजी कार्यक्रम था।
इस मामले को लेकर अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
यहां ऐश्वर्या हरे रंग की साड़ी में दिखीं। इस मौके पर उनकी मां पूर्णिमा राय व मौसी निरुपमा के साथ उनकी सहेलियां भी मौजूद थीं। ऐश्वर्या की सातों ननद और छह ननदोई ने मेंहदी संगीत में खूब एन्जॉय तिया। निजी आयोजन के कारण 5 सर्कुलर रोड में आयोजित समारोह में दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास मेहमान ही शरीक हुए।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें