लाइव न्यूज़ :

तेजपाल मामला: उच्च न्यायालय ने वकील के ‘अस्वस्थ’ होने के कारण सुनवाई 24 नवंबर तक स्थगित की

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:20 IST

Open in App

पणजी, 16 नवंबर बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने मंगलवार को यह सूचित किए जाने के बाद पत्रकार तरुण तेजपाल के खिलाफ बलात्कार के एक मामले से जुड़े प्रकरण में सुनवाई 24 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी कि उनका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील "अस्वस्थ" हैं।

तेजपाल की टीम के वकील अंकुर चावला ने अदालत को सूचित किया कि पत्रकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अमित देसाई "बहुत अस्वस्थ" हैं। इसके बाद न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति एम एस जावलकर की पीठ ने सुनवाई स्थगित कर दी।

न्यायमूर्ति डेरे ने ऐन वक्त पर देसाई के स्वास्थ्य के बारे में सूचना दिए जाने पर नाखुशी जाहिर की और कहा कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

न्यायाधीश ने कहा, "आपको अदालत को पहले सूचित करना चाहिए था। इस मामले की सुनवाई के लिए कुछ सजो-सामान संबंधी व्यवस्था की जाती है।"

न्यायमूर्ति डेरे ने इसे "अस्वीकार्य’’ बताया।

उच्च न्यायालय ‘हाइब्रिड’ तरीके से सुनवाई कर रहा है, क्योंकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अधिवक्ता देसाई मामले के लिए वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होते हैं।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वह स्थगन पर आपत्ति नहीं कर सकते, क्योंकि अधिवक्ता देसाई ने "व्यक्तिगत कठिनाई" व्यक्त की थी।

अधिवक्ता चावला ने पीठ से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

गोवा के महाधिवक्ता देवीदास पंगम ने कहा कि प्रतिवादी (तेजपाल) द्वारा जानबूझकर मामले में देरी की जा रही है।

इस साल 21 मई को, एक सत्र अदालत ने तहलका पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तेजपाल को उस मामले में बरी कर दिया था जिसमें उन पर नवंबर 2013 में एक कार्यक्रम के दौरान गोवा में एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में अपनी तत्कालीन सहयोगी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था।

बाद में, गोवा सरकार ने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। तेजपाल ने गोवा सरकार की अपील की विचारणीयता को चुनौती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन