लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सुशील मोदी और नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-'सृजन चोर सुशील मोदी हार देख बौखला गये हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2019 05:49 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आरोपों के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीटर पर एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए

Open in App

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आरोपों के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीटर पर एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए और ना सिर्फ सुशील मोदी पर बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा. हालांकि, इसके बाद जेडीयू नेता ने पलटवार किया है.

तेजस्वी यादव ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि 'सृजन चोर सुशील मोदी हार देख बौखला गये हैं. मानसिक दिवालियेपन की पराकाष्ठा लांघ कह रहे हैं. लालू जी संघ से मिले हुए हैं? अरे, लालू जी वो हैं, जिन्होंने संघियों की आंखों में उंगली डाल बिगडैल बलवाई संघियों की नाक में रस्सी पिरोई है. सृजन चोर जी, लालू जी ने संघ की घृणित नफरती राजनीति को बिहार में पांव पसारने नहीं दिया. आडवाणी जी को नकेल डाल उनकी उन्मादी यात्रा को रोका. 15 वर्ष में एक भी दंगा होने नहीं दिया!' कोई और बहाना खोजो, राफेल चोर के गोतिया भाई सृजन चोर! वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना ट्वीट कर उन्होंने कहा कि 'देश का लाखों करोड रुपया लूटा कर भगाने वाले और लूट कर भागने वाले एक ही 'वर्ण और जात-बिरादरी' के हैं.

इन भगौडे डकैतों और चोर-लुटेरों में एक भी दलित-पिछडा, आदिवासी और मुसलमान नहीं है, तो देश के महाचोर खानदानी ठग-लुटेरे किस डकैत जमात के हुए? फिर उन्होंने जदयू नेता नीतीश कुमार को आडे हांथ लेते हुए ट्वीट किया कि 'नीतीश जी संघ की गोद में लेटे दूध पी रहे हैं. बिहार में संघ के असल जन्मदाता नीतीश जी हैं. संघियों ने पलटी मारने के छह महीने बाद इनको दूध पिलाना बंद किया, तो फिर लालू जी की शरण में आना चाहते थे. चाचा, कब तक अपने सहबाला सृजन चोर जैसी पंचर स्टेपनी के बूते अपनी रेंगती राजनीति को खींचेंगे?'

वहीं, जदयू नेता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए कहा है कि 'ट्विटर बबुआ, ये आपकी तरफ से ट्वीट करता कौन हैं ? हिंदी ठीक है, लेकिन ज्ञान आपके जैसा. आपके पिता के समय सीतामढी दंगा, रीगा दंगा, माता जी के समय बिहारशरीफ दंगा, जो यादव और मुसलमान के बीच था और अनगिनत दलित नरसंहार आज तक बिहार नहीं भूला हैं, दंगाइयों को संरक्षण देते थे लालू जी.' यहां बता दें कि सुशील मोदी ने कहा कि प्रेम गुप्ता और लालू यादव ने पूरी कोशिश की. मदद के बदले में उन्होंने बिहार में जदयू के हटाकर भाजपा की सरकार बनाने में मदद का ऑफर दिया था. केस खत्म करवाने के लिए उन्होंने हर तरह की कोशिशें और मिन्नतें की. मुझे लगा समय आ गया है कि मीडिया के जरिए लालू यादव की सच्चाई जनता के सामने रखी जाए

टॅग्स :तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं