तेजस्वी यादव के ऐलान से महागठबंधन में ही नहीं दिखी एकता, कांग्रेस ने कहा- पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2024 20:00 IST2024-12-15T19:59:52+5:302024-12-15T20:00:03+5:30

जानकारों की मानें तो कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव के इस ऐलान से खुश नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद-कांग्रेस में शह-मात का खेल जारी है।

Tejashwi Yadav's announcement did not show unity in the Mahagathbandhan, Congress said- first we should fight for forming the government | तेजस्वी यादव के ऐलान से महागठबंधन में ही नहीं दिखी एकता, कांग्रेस ने कहा- पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए

तेजस्वी यादव के ऐलान से महागठबंधन में ही नहीं दिखी एकता, कांग्रेस ने कहा- पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा महिलाओं को लुभाने के लिए हर महीने 2500 रुपए देने का ऐलान किए जाने से सहयोगी दल कांग्रेस भी खुश नहीं है। कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के इस ऐलान का मजाक उड़ाया है। बिहार कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए। 

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से जब पूछा गया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महिलाओं को 2500 रुपए देने की घोषणा तेजस्वी यादव ने की है, इसपर उन्होंने कहा कि ''पच्चीस सौ क्या.. और ज्यादा भी दे सकते हैं, देना चाहिए। इसमें क्या है, पहले सरकार तो बने। पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए।'' 

जानकारों की मानें तो कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव के इस ऐलान से खुश नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद-कांग्रेस में शह-मात का खेल जारी है। कांग्रेस के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने भी स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। 

वहीं, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डा. शकील अहमद खान ने भी कहा है कि 2020 में हुए सीट बंटवारे में कांग्रेस को 70 सीटें मिली थी, इस बार उससे आगे पर बात होगी।

Web Title: Tejashwi Yadav's announcement did not show unity in the Mahagathbandhan, Congress said- first we should fight for forming the government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे