लाइव न्यूज़ :

लालू  के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने की शादी के लिए 'हां', जानिए कहां से आ रहे रिश्ते?

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 1, 2018 10:44 IST

RJD Supremo Lalu Prasad Yadav son Tejashwi Yadav Merry Soon: तेजस्वी यादव ने अपनी शादी की बात करने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर चुटकी ली।

Open in App

पटना, 01 अक्टूबरः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी होने के बाद छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपनी शादी करने के लिए हामी भर दी है। हालांकि उनकी शादी आगामी लोकसभा चुनाव के बाद होने की बात कही जा रही है। 

खबरों के अनुसार, तेजस्‍वी ने अपनी शादी को लेकर बीते दिन मीडिया को बताया कि उन्होंने शादी करने के लिए हामी भर दी है। इस दौरान रिश्ते बिहार के अलावा कई जगह से आ रहे हैं। उनका मानना है कि शादी लोकसभा चुनाव के बाद करेंगे क्योंकि शादी अभी करते हैं तो हनीमून पर जाना मुश्किल होगा।

इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी की बात करने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि  यह भी तय है कि मेरे द्वारा शादी की बात करने पर सुशील कुमार मोदी का यह ट्वीट आ जाएगा कि जेल जाएंगे कि शादी करेंगे।

आपको बता दें, इसी साल मई में तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में करीब 20 हजार मेहमान पहुंचे थे। बिहार और देश के कई बड़े नेता दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी तेजप्रताप यादव के शादी में शामिल हुए थे।

तेज प्रताप ने एश्वर्या राय से शादी की है और एश्वर्या छपरा के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी हैं।र वह प्रदेश के मंत्री भी रह चुकें हैं, जबकि चंद्रिका प्रसाद के पिता दरोगा राय सूबे के मुखिया रह चुके हैं। दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। दोनों ही परिवार राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया