लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव की पत्नी की तस्वीर वायरल, दिल्ली से पटना जाते प्लेन में दिखे, लालू यादव की बेटी ने शेयर की फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2021 20:22 IST

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी की पुत्री और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीटर पर तस्वीर शेयर की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी भाभी का स्वागत करते हुए फोटो साझा की है। तेजस्वी ने राजेश्वरी उर्फ रेचेल आइरिस से शादी की हैं। सोमवार शाम को बहन ने सोशल मीडिया पर खबर दी। 

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली में एक बेहद निजी समारोह में अपने बचपन की दोस्त के साथ 9 दिसंबर को विवाह के बंधन में बंध गए। शादी करने के बाद पहली बार दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना जाते वक्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी की पुत्री और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीटर पर तस्वीर शेयर की हैं। अपनी भाभी का स्वागत करते हुए फोटो साझा की है। तेजस्वी ने राजेश्वरी उर्फ रेचेल आइरिस से शादी की हैं। सोमवार शाम को बहन ने सोशल मीडिया पर खबर दी। 

बत्तीस वर्षीय पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने दिल्ली के एक फार्म हाउस में अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव, अपने आठ भाई-बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों तथा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की उपस्थिति में रेचेल आइरिस के साथ विवाह किया था।

राजद विधायकों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी की शादी की तस्वीरें साझा करके उन्हें बधाई दी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस खुशी में मिठाई बांटत हुए कहा, ‘‘हमारे नेता ने अपनी शादी में धूमधाम ना करके एक मिसाल कायम की है।’’

तेजस्वी लालू-राबड़ी की नौ संतानों में आठवें और विवाह बंधन में बंधने वाले अंतिम हैं। हालांकि जिस सादगी के साथ उन्होंने विवाह किया, वह उनके अन्य भाई-बहनों की धूमधाम से हुई शादियों से बिल्कुल विपरीत था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी प्रसाद यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि समाचारों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष के आज दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की उन्हें सूचना प्राप्त हुयी है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीमीसा भारतीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा