लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश कुमार की आंखों का तारा है भ्रष्ट अधिकारी केपी रमैया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2019 18:33 IST

लोकसभा चुनाव के बाद एकान्तवास से सक्रिय राजनीति में लौटे राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को एक अधिकारी के जरिये घेरा है।

Open in App

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया के बहाने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने केपी रमैया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस उन्हें कभी गिरफ्तार नहीं कर सकी. साथ ही उन्होंने केपी रमैया को मुख्यमंत्री का दुलारा अधिकारी बताया है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंखों का तारा भ्रष्ट आइएएस अधिकारी केपी रमैया 3000 करोड़ के सृजन घोटाले में संलिप्त है. बिहार महादलित विकास मिशन के सीइओ के मात्र 25 दिनों के कार्यकाल में इन्होंने करोड़ों को गबन किया. ईनामस्वरूप मुख्यमंत्री साहब ने उन्हें वीआरएस देकर 2014 का लोकसभा चुनाव लड़वाया.'' 

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है कि ''अनेक घोटालों में लिप्त भ्रष्ट अधिकारी केपी रमैया को नीतीश कुमार की जदयू पुलिस कभी गिरफ्तार नहीं कर सकी. इनकी जमानत पर मीडिया में खबरें छप रही है. इस रिटायर्ड अधिकारी में ऐसा क्या है, जिसके काले कारनामों को छिपाने में सीएम व्यक्तिगत रुचि ले रहे है. क्या कहीं ना कहीं डर है कि वो...?''

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी यादव कहा है कि ''सृजन घोटाले के जनक केपी रमैया को नीतीश जी ने हमेशा मनचाही पोस्टिंग दी और हर जगह उन्होंने सीएम की सहमति से मनमर्जी के घोटाले किये. वीआरएस देकर लोकसभा चुनाव भी लड़वाया और हार के बाद फिर लैंड ट्रिब्यूनल में बैठा दिया, वहां भी उन्होंने खूब खेला किया? नीतीश जी ने उसे कभी अरेस्ट नहीं करवाया.''

वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रिय अधिकारी बताते हुए कहा है कि ''नीतीश जी का दुलारा, प्यारा और आंखों का तारा यह भ्रष्ट अधिकारी इतना रसूखदार है कि इसके चलते न्यायपालिका पर भी खबरें छप रही हैं. सीएम चुप हैं, क्योंकि वो हर घोटाले की कड़ी है. कहां है सीबीआइ जो रमैया के खासमखास सृजन घोटाले के मुख्य अभियुक्तों को दो साल बाद भी अरेस्ट नहीं कर पायी है?'' 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां