लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव एकबार फिर से हुए सक्रिय, दूध मंडी तोड़े जाने के विरोध में करीब 8 घंटे तक धरने पर बैठे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2019 00:17 IST

तेजस्वी यादव अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पटना रेलवे स्टेशन के पास दूध बाजार को तोड़े जाने के विरोध में बुधवार रात धरने पर बैठ गए. इ

Open in App

लोकसभा चुनाव के बाद से बिहार की राजनीतिक गतिविधियों से लंबे वक्त तक दूर रहे राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 20 अगस्त को पटना पहुंचते ही एकबार फिर राजनीति में सक्रिये नजर आए. 

तेजस्वी यादव अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पटना रेलवे स्टेशन के पास दूध बाजार को तोड़े जाने के विरोध में बुधवार रात धरने पर बैठ गए. इस दौरान तेजस्वी यादव का समर्थन करने के लिए उनके भाई तेजप्रताप यादव भी पहुंचे. 

इसके बारे में ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना रेलवे जंक्शन के पास दशकों से स्थित दुग्ध मार्केट को तानाशाही नीतीश प्रशासन ने अचानक ध्वस्त कर दिया. दूध व्यवसायियों ने प्रशासन से मार्केट तोड़ने के आदेश की कॉपी मांगी, लेकिन प्रशासन यह दिखाने में असमर्थ रहा और बंदूक की नोक पर जबर्दस्ती एक मंदिर सहित मार्केट को तोड़े दिया. 

नेता प्रतिपक्ष साथ देने के लिए उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी देर रात वहां पहुंचे. लंबे हाई वोल्‍टेज ड्रामे के बाद आज सुबह के पहले करीब तीन बजे प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्‍यवस्‍था के आश्‍वासन के बाद तेजस्‍वी यादव ने धरना समाप्‍त किया. 

दोनों भाई लंबे समय बाद एक साथ दिखे. इसके पहले तेज प्रताप ने ट्वीट कर विरोधियों को सावधान किया कि महाभारत के युद्ध (आगामी विधानसभा चुनाव) के लिए अब 'कृष्ण' (तेज प्रताप यादव) का 'अर्जुन' (तेजस्‍वी यादव) आ गया है. 

इसके पहले तेज प्रताप ने तेजस्‍वी के लंबे समय बाद पटना पहुंचने व राजनीतिक रूप से सक्रिय होने को लेकर ट्वीट किया. ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि अब विरोधी होशियार हो जाएं, क्योकि महाभारत के युद्ध (विधानसभा चुनाव 2020) में अब कृष्ण (तेज प्रताप यादव) का अर्जुन (तेजस्‍वी यादव) आ गया है. 

कहा जा रहा है कि धरना के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब यह चर्चा होने लगी कि पुलिस लाठीचार्ज कर सकती है. धरना के दौरान तेजस्वी ने नई शर्त रखी कि जितने रकबा में दूध मंडी थी, प्रशासन उतनी जगह देने का करार करे. साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत दूध मंडी की संरचना भी शामिल हो. अंतत: तेजस्वी की मांग मान ली गई. 

प्रशासन द्वारा दूध मंडी को बकरी मंडी में विस्थापित करने का लिखित आश्वासन देने के बाद तेजस्‍वी ने धरना समाप्‍त कर दिया. इस दौरान वहां जमकर 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे भी लगे.

यहां उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद से तेजस्‍वी यादव मुख्‍य धारा की राजनीति से दूर थे. इस बीच वे विधानसभा के मानसून सत्र व राजद की महत्‍वपूर्ण बैठकों से भी दूर रहे। राजनीति से उनकी लगातार दूरी को लेकर तरह-तरह की बातें हवा में थीं. 

लेकिन तेजस्‍वी ने बुधवार की रात तेज प्रताप के साथ धरना देकर इन कयासों पर विराम लगा दिया. धरना में राजद नेता व विधायक भोला यादव व शक्ति यादव सहित कई बडे नेता मौजूद रहे. बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने पिछले कई दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पटना जंक्शन के मुख्य द्वार के समीप स्थित दूध मंडी को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन का कहना है कि दूध मंडी सरकारी जमीन पर चल रही थी. 

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में लालू प्रसाद यादव ने गरीब किसानों के लिए इस दूध मंडी का निर्माण कराया था. यहां दूध बेचने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादकों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं थीं. 

उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद प्रशासन के अधिकारियों से दूध व्यवसायियों ने मंडी तोड़ेने के आदेश की कॉपी मांगी, लेकिन प्रशासन यह नहीं दिखा सका. उसने बंदूक की नोंक पर जबरन एक मंदिर सहित दूध मंडी को तोड़े दिया.

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?