लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी ने मुकेश सहनी को डिप्टी-सीएम पद किया ऑफर, तो पहली बार वीआईपी नेता बोले- मल्लाह हूं जाल में फंसाना जानता हूं

By अनुराग आनंद | Updated: November 15, 2020 13:08 IST

मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी दोनों नेताओं को डिप्टी सीएम पद ऑफर किए जाने के बाद से ही बिहार की सत्ता को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में मुकेश सहनी ने कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें उप-मुख्यमंत्री पद ऑफर किया है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं एनडीए के साथ हूं और मुझे कोई नहीं फंसा सकता है क्योंकि मैं खुद मल्लाह हूं। 

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही राज्य में मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठने के लिए नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने सीएम कुर्सी पर बैठने के लिए वीआईपी के मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी के हम पार्टी को डिप्टी सीएम पद ऑफर किया है। 

दैनिक भास्कर की मानें तो दोनों नेताओं को डिप्टी सीएम पद ऑफर किए जाने के बाद से ही बिहार की सत्ता को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। इस मामले में मुकेश सहनी ने कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें उप-मुख्यमंत्री पद ऑफर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं एनडीए के साथ हूं और मुझे कोई नहीं फंसा सकता है क्योंकि मैं खुद मल्लाह हूं। 

मुकेश सहनी ने कहा कि मल्लाह जाल में फंसना नहीं फंसाना जानता है। मुकेश ने यह भी कहा कि मौके पर तेजस्वी ने उनके पीठ में खंजर मारने का काम किया है। 

बता दें कि आखिरकार बिहार ने एक बार फिर से जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए लगातार चौथी बार मुख्‍यमंत्री बनने का मौका दिया है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। 

विपक्षी महागठबंधन को इस चुनाव में 110 सीटें हासिल हुई हैं। अंतिम तौर पर घोषित नतीजों में भाजपा को 74, जदयू को 43, राजद को 75, कांग्रेस को 19 सीटें प्राप्‍त हुई हैं। भाकपा माले को 12  और अन्‍य के खाते में 8 सीटें गई हैं। 

टॅग्स :बिहारमुकेश सहनीआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया