साल 2023 में बिहार की सत्ता तेजस्‍वी को सौंप देंगे नीतीश, राजद प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Published: September 29, 2022 07:27 PM2022-09-29T19:27:19+5:302022-09-29T19:29:01+5:30

बिहार महागठबंधन सरकारः तेजस्‍वी यादव के मुख्‍यमंत्री बनने की अभी जल्‍दी नहीं है। राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।

Tejashwi Yadav Nitish Kumar year 2023 power of Bihar handed over RJD President Jagdanand Singh announced | साल 2023 में बिहार की सत्ता तेजस्‍वी को सौंप देंगे नीतीश, राजद प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने किया ऐलान

बिहार की वर्तमान नीतीश सरकार का कार्यकाल साल 2025 तक है।

Highlights2024 के लोकसभा चुनाव के लिए माना जा रहा था।जगदानंद सिंह को पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का सबसे करीबी नेता माना जाता है।बिहार की वर्तमान नीतीश सरकार का कार्यकाल साल 2025 तक है।

पटनाः बिहार प्रदेश राजद अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने यह कहकर सियासत को गर्मा दिया है कि साल 2023 में बिहार की सत्ता तेजस्‍वी यादव को सौंपकर नीतीश कुमार देश की राजनीति करेंगे। जगदानंद सिंह को पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का सबसे करीबी नेता माना जाता है।

ऐसे में उनके इस बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बिहार की वर्तमान नीतीश सरकार का कार्यकाल साल 2025 तक है। ऐसे में जगदानंद सिंह की मानें तो नीतीश कुमार अपने वर्तमान कार्यकाल के बीच में ही पद से इस्‍तीफा देकर तेजस्‍वी यादव को मुख्‍यमंत्री बना देंगे।

यह राजद की ओर से बड़ा बयान माना जा रहा है। कारण कि अभीतक राजद के नेता यह कहते रहे हैं कि तेजस्‍वी यादव के मुख्‍यमंत्री बनने की अभी जल्‍दी नहीं है। इसबीच राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि राजद नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री चेहरा बनाए जाने का समर्थन करेगा। लेकिन यह बयान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए माना जा रहा था। लेकिन 2024 की तैयारी के लिए लिए नीतीश कुमार के द्वारा 2023 में ही मुख्यमंत्री पद को छोड़ दिये जाने और तेजस्‍वी को मुख्‍यमंत्री बनाए जाने की बात कहा जाने लगा है। 

Web Title: Tejashwi Yadav Nitish Kumar year 2023 power of Bihar handed over RJD President Jagdanand Singh announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे